Saturday , 4 April 2026
Home Uncategorized Representation: केंद्र से राज्य तक भाजपा ने बैतूल को दिया प्रतिनिधित्व
Uncategorized

Representation: केंद्र से राज्य तक भाजपा ने बैतूल को दिया प्रतिनिधित्व

केंद्र से राज्य तक भाजपा ने बैतूल

1980 में गठन के बाद भाजपा का चल रहा स्वर्णिम काल

Representation: बैतूल। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। उस समय देश और अधिकांश प्रदेशों में गैर भाजपाई सरकारें सत्तारूढ़ थी और गठन के बाद 1984 में हुए पहले आम चुनाव में भाजपा के देश भर में केवल 2 सांसद निर्वाचित हुए थे। धीरे-धीरे भाजपा और आरएसएस के संयुक्त प्रयासों से भाजपा बढ़ती गई और 1984 के बाद हुए हर चुनाव में केंद्र और राज्य में भाजपा की ताकत इतनी बढ़ी कि अब 2014 से भाजपा केंद्र में देश के लगभग 18 राज्यों में सत्तारूढ़ है। एक तरफ यह भाजपा का स्वर्णिम काल है तो दूसरी तरफ बैतूल जिले में भी यह भाजपा का विशेष स्वर्णिम काल है।


भाजपा ने दिया पहला केंद्रीय मंत्री


1996 से 2024 तक लगातार भारतीय जनता पार्टी का सांसद निर्वाचित हो रहा है। 1996, 1998, 1999, 2004 में भाजपा के विजय कुमार खण्डेलवाल, 2008 के उपचुनाव में भाजपा के हेमंत खण्डेलवाल, 2009 और 2014 में भाजपा की श्रीमती ज्योति धुर्वे एवं 2019 और 2024 में भाजपा के ही डीडी उइके निर्वाचित हुए हैं। लेकिन 1980 के बाद 46 साल में पहली बार बैतूल को पहली बार केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व मिला है और डीडी उइके नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में आदिवासी जनजाति मामले का दायित्व संभाल रहे हैं।


भाजपा ने दिया पहला प्रदेश अध्यक्ष


राज्यों में सत्तारूढ़ पार्टी में मुख्यमंत्री के बाद राजनैतिक दृष्टि से सबसे ताकतवर पद सत्तारूढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का होता है। भाजपा में तो संगठन सर्वोपरि माना जाता है। 46 साल में बैतूल जिले से पहली बार विधायक हेमंत खण्डेलवाल को जुलाई 2025 में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी एवं महत्व का पद सौंपा है। इसके पहले भाजपा ने बैतूल को प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद दो बार दिए जिसमें विजय कुमार खण्डेलवाल और हेमंत खण्डेलवाल का नाम शामिल है। वहीं कांग्रेस ने भी विनोद डागा को भी प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया था। लेकिन जिले के राजनैतिक इतिहास में गैर कांग्रेसी संगठन में पहली बार प्रदेश प्रमुख की जिम्मेदारी जिले को सौंपी। कांग्रेस ने कुछ वर्षों पहले प्रदेश छात्र संगठन में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हेमंत वागद्रे को नियुक्त किया था। लेकिन भाजपा ने प्रदेश में प्रमुख संगठन में स्थान दिया है।


जन अभियान परिषद में भी मिली नियुक्ति


पिछले 25 वर्षों से भारत भारती विद्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे मोहन नागर को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है जो राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पद है। इसके अलावा श्री नागर को हाल ही भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड दिया है जो बैतूल जिले के लिए सम्मान की बात है। बैतूल से जुड़े श्री नागर पहले व्यक्ति हैं जिन्हें इतना बड़ा सम्मान दिया गया है।


प्रदेश के प्रमुख संगठनों में हुई नियुक्ति


हेमंत खण्डेलवाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से जिले के अनेक नेताओं को प्रदेश संगठनों में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी जा रही है जो भाजपा के 46 साल में एक साथ इतने पदों पर नियुक्ति कभी नहीं हुई। इनमें आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विशाल बतरा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, मोहित गर्ग, प्रदेश मीडिया पैनेलिस्ट, अंकित आर्य युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री, अशोक पांसे किसान मोर्चा प्रकोष्ठ में प्रदेश मंत्री, ममता मालवीय महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री, अतीत पंवार ओबीसी मोर्चा, मुकेश झारे अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इस तरह से प्रदेश के लगभग हर मोर्चे संगठन में बैतूल को स्थान मिला है।


जिले में सभी निर्वाचित पदों पर भाजपा


वर्तमान काल में जिले में लगभग सभी निर्वाचित पदों पर भाजपा के नेता काबिज है जिनमें जिले की सभी पांचों विधानसभा, जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकांश नगरीय निकायों, अधिकांश जनपदों, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद, अधिकांश सरपंच, पंच भाजपा समर्थित निर्वाचित हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Gang: किसानों के ट्रैक्टर महाराष्ट्र में बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार कर 23 लाख के 4 ट्रैक्टर किए...

Respect: बैतूल में अनूठी पहल: 51 हजार सनातन धर्मावलंबियों का हुआ सम्मान

हनुमान जन्म महोत्सव पर निकली भव्य रथ यात्रा, पूरे शहर में छाया...

Result: रिजल्ट से पहले मंदिरों में उमड़ी आस्था: छात्रों ने मन्नतों के सहारे कम किया तनाव

भोपाल में बोर्ड परीक्षार्थियों की भीड़, 7 से 12 अप्रैल के बीच...

Diversion: रेलवे अंडर ब्रिज बंद होने से यातायात किया डायवर्जन

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पुलिस ने लागू किया प्लान Diversion: बैतूल।...