Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Respect: कर सलाहकार सुनीति खंडेलवाल को मिला प्रांतीय स्तर पर सम्मान
Uncategorized

Respect: कर सलाहकार सुनीति खंडेलवाल को मिला प्रांतीय स्तर पर सम्मान

बैतूल की सुनीति खंडेलवाल

48 करोड़ से अधिक निवेश प्रबंधन का सफल सफर

Respect: बैतूल। जिले की प्रतिष्ठित म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर सुनीति खंडेलवाल ने एक बार फिर जिले का नाम प्रांतीय स्तर पर रोशन किया है। पिछले 25 वर्षों से निवेशकों को सुरक्षित एवं लाभकारी निवेश का मार्ग दिखा रही सुनीति जी आज देश और विदेश के 1000 से अधिक निवेशकों के लिए भरोसे का पर्याय बन चुकी हैं।
अपने गहन ज्ञान, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, डिजिटल माध्यमों का उपयोग, निवेशकों से सतत संपर्क और उत्कृष्ट कार्यशैली के दम पर उन्होंने केवल पिछले 5 वर्षों में अपने एयूएम को 12 करोड़ से बढ़ाकर 48 करोड़ तक पहुंचाया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि निवेशकों के अटूट विश्वास की भी मिसाल है।


इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2024-25 में एसबीआई म्युचुअल फंड द्वारा उन्हें ‘बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्डÓ से सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में एसबीआई म्युचुअल फंड के नेशनल हेड श्री गौरव धर्मरहा ने उन्हें सम्मान में ट्रॉफी प्रदान प्रदान की। इस उपलब्धि पर सुनीति खंडेलवाल को देशभर से सैकड़ों निवेशकों, शुभचिंतकों और आत्मीयजनों ने बधाइयाँ प्रेषित की हैं। बैतूल जैसे छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर निरंतर अपनी पहचान मजबूत करना सुनीति खंडेलवाल जैसे समर्पित वित्तीय सलाहकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


श्रीमती सुनिती जगमोहन खंडेलवाल की उपलब्धि पर सेवा भारती के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, श्रीराम मंदिर एकीकृत ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, ट्रस्टी सचिव नवनीत गर्ग, खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष मनीष (अंटू) खंडेलवाल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अम्बेश बलुआपुरी, जिला उद्योग संघ के सचिव पियुष तिवारी, जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं कांट्रेक्टर अरूण किलेदार, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. रमेश बड़वे, डॉ. मनीष अग्रवाल, व्यवसायी मनीष बाजपेयी, कैकेन होटल के संचालक अतुल गोठी, अधिवक्ता सजल गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार राजेश भाटिया, पंकज सोनी, राज कवड़कर, सत्येंद्र परिहार, सहित शुभचिंतकों, मित्रों ने बधाई प्रेषित की है। बैतूलवाणी परिवार की ओर से भी शुभकामनाएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...