Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Restricted: गांधी जयंती के दिन दशहरा, 2 अक्टूबर को शराब बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित
Uncategorized

Restricted: गांधी जयंती के दिन दशहरा, 2 अक्टूबर को शराब बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित

गांधी जयंती के दिन दशहरा

बैतूल। 2 अक्टूबर गांधी जयंती ड्राय डे रहता है । इस साल गांधी जयंती के ही दिन दशहरा है इसलिए इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और शराब बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी । शराब ठेकेदारों को आबकारी विभाग ने आदेश जारी किया है।

जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय बैतूल द्वारा जारी आदेश बताया गया है कि 2 अक्टूबर 2025, गांधी जयंती के अवसर पर जिले की सीमा में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश में बताया गया कि मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 47 दिनांक 14 फरवरी 2025 की कंडिका क्रमांक 48.1 के तहत जारी निर्देशों के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गांधी जयंती के दिन बैतूल जिले की सीमा में स्थित सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों, वाइन शॉप, एफ.एल.-2, एफ.एल.-3, एफ.एल.-3क, एवं एफ.एल.-7 यूनिट्स (रेस्टोरेंट/बार/कैटरिंग) अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त दिवस पर मदिरा का अवैध विक्रय एवं परिवहन भी पूर्णतः प्रतिबंधित और दंडनीय रहेगा। इस दौरान यदि किसी स्तर पर शराब की बिक्री या परिवहन संबंधी अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के लागू होने से गांधी जयंती के अवसर पर जिले में पूर्ण रूप से ड्राई डे रहेगा और इसी दिन दशहरा भी है इसलिए सभी मदिरा दुकानें व लाइसेंसी बार पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...