Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Road accident — ट्रेलर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग, चार दोस्तों की जलकर मौत
Uncategorized

Road accident — ट्रेलर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग, चार दोस्तों की जलकर मौत

ट्रेलर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो में लगी

Road accident : बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में देर रात बालोतरा–सिणधरी मेगा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग गई और उसके दरवाजे लॉक हो गए। अंदर बैठे पांचों दोस्तों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन चार की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पांचों दोस्त गुड़ामालानी क्षेत्र के निवासी थे और सिणधरी होटल में खाना खाने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक मदद के लिए चिल्लाता रहा, जिसे ट्रेलर चालक ने जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसे युवक को सिणधरी सीएचसी से जोधपुर रेफर किया गया है।

प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचा
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एसपी रमेश, एडीएम भुवनेश्वर सिंह चौहान, एसडीएम समंदर सिंह भाटी, और सीएमएचओ वाकाराम चौधरी सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।
चारों मृतकों के शव बुरी तरह जल जाने के कारण पहचान डीएनए जांच से ही की जाएगी।

  साभार…  

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...