Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Savings Festival: सीएम मोहन यादव ने की बाजार में खरीदारी, जीएसटी 2.0 को बताया “बचत उत्सव”
Uncategorized

Savings Festival: सीएम मोहन यादव ने की बाजार में खरीदारी, जीएसटी 2.0 को बताया “बचत उत्सव”

सीएम मोहन यादव ने की बाजार में

Savings Festival: भोपाल। भारत में 22 सितंबर से लागू हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 2.0 के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को राजधानी के चौक बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने खरीदारी की और यूपीआई से पेमेंट कर व्यापारियों व जनता से संवाद किया।

सीएम ने कहा कि जीएसटी 2.0 से उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं से बातचीत में जाना कि नवरात्रि से लेकर करवाचौथ, दशहरा और दीपावली की शॉपिंग में उन्हें बड़ी बचत हुई है। सीएम ने खुद भी दशहरे के लिए कुर्ता खरीदा और दिन को “बचत उत्सव” करार दिया।

उद्योगों और स्वदेशी पर जोर

मोहन यादव ने व्यापारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रदेश सरकार भी उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी मंत्र” के भरोसे ही भारत विश्व में नंबर-1 बन सकता है।

भ्रष्टाचार पर रोक और आर्थिक सुधार

सीएम ने बताया कि मोदी सरकार ने इनकम टैक्स सहित कई व्यवस्थाओं में सुधार किए हैं, जिससे भ्रष्टाचार और काले धन पर रोक लगी है। बजट बढ़ने से गरीब, युवा, किसानों और महिलाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं रही।

सीएम यादव ने व्यापारियों और जनता को धनतेरस व दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि लोग स्वदेशी उत्पाद अपनाएं और देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...