Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Schedule: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे शुभांशु शुक्ला
Uncategorized

Schedule: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे शुभांशु शुक्ला

इंटरनेशनल स्पेस

Schedule: नईदिल्ली(ई न्यूज)। इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला 8 जून को इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन में जाएंगे। एक्सिओम 4 मिशन के तहत चालक दल में भारत, पोलैंड और हंगरी के मेंबर शामिल होंगे। यह मिशन पहले 29 मई को होना था लेकिन अब लॉन्च शेड्यूल में बदलाव हुआ है।
स्पेस स्टेशन की फ्लाइट शेड्यूल के रिव्यू के बाद कई मिशन के लॉन्च तारीखों में बदलाव हुआ है। एक्सिओम मिशन 4 फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से 8 जून शाम 6:41 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च होगा। एस्ट्रोनॉट 14 दिन के लिए स्पेस स्टेशन जाने वाले हैं। नासा और इसरो के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस मिशन के लिए चुना गया है।
शुभांशु के साथ तीन और एस्ट्रोनॉट जाएंगे एक्सिओम 4 मिशन के चालक दल में भारत, पोलैंड और हंगरी के मेंबर शामिल हैं। स्लावोज़ उज़्नान्स्की 1978 के बाद स्पेस में जाने वाले पोलैंड के दूसरे एस्ट्रोनॉट होंगे। टिबोर कापू 1980 के बाद स्पेस में जाने वाले हंगरी के दूसरे एस्ट्रोनॉट होंगे। अमेरिकी की पैगी व्हिटसन का यह दूसरा कॉमर्शियल ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन है। शुभांशु शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। इनकी की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई अलीगंज, लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से पूरी हुई। 12वीं के बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर किया और यहीं से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। शुभांशु को 17 जून, 2006 को भारतीय वायुसेना के फाइटर विंग में शामिल किया गया। वे एक अनुभवी फाइटर और टेस्ट पायलट हैं। उनके पास 2,000 घंटे से अधिक का फ्लाइंग एक्सपीरियंस है। उन्होंने सुखोई-30 रू्यढ्ढ, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और यूएन-32 जैसे लड़ाकू विमानों को उड़ाया है। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...