Thursday , 5 March 2026
Home Uncategorized Selection: गरीबी और संघर्ष के बीच चमकी राखी बेडरे, मध्यप्रदेश कबड्डी टीम में मिली जगह
Uncategorized

Selection: गरीबी और संघर्ष के बीच चमकी राखी बेडरे, मध्यप्रदेश कबड्डी टीम में मिली जगह

गरीबी और संघर्ष के बीच चमकी राखी

खापा खतेड़ा की बेटी का फेडरेशन कप कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन, दिल्ली में कर रही तैयारी

Selection: बैतूल। जिले के खापा खतेड़ा गांव की रहने वाली राखी बेडरे ने कठिन परिस्थितियों और पारिवारिक चुनौतियों को पार करते हुए मध्यप्रदेश की कबड्डी टीम में अपनी जगह बना ली है। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 19 से 22 मार्च 2026 तक सतना में आयोजित होने वाली फेडरेशन कप कबड्डी चैंपियनशिप के लिए महिला टीम में राखी का चयन हुआ है।

राखी की सफलता की कहानी संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आर्थिक तंगी के कारण उनकी पढ़ाई बीच में छूट गई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। पार्ट टाइम काम करके उन्होंने अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू की और हायर सेकंडरी तक की शिक्षा पूरी की। वर्तमान में वे दिल्ली की एकेडमी में प्रशिक्षण लेकर आगामी चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं।

राखी ने बताया कि जब वह मात्र चार साल की थीं, तब उनके माता-पिता उन्हें छोड़कर चले गए थे। इसके बाद उनका पालन-पोषण उनके मामा तुलाराम चौहान के घर पर हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दसवीं के बाद उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी, लेकिन मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने आमला से अपनी हायर सेकंडरी की पढ़ाई पूरी की। अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करना है। राखी की इस उपलब्धि से गांव और जिले में खुशी का माहौल है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Oppose: राज्यसभा जाने का ऐलान करते ही सियासी हलचल, नीतीश कुमार के फैसले पर बिहार में विरोध

कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, विपक्ष ने बीजेपी पर लगाया दबाव बनाने का आरोप...

Expensive: सोना-चांदी के दाम में तेज उछाल, चांदी 5 हजार से ज्यादा महंगी

Expensive: बिजनेस डेस्क। कमोडिटी बाजार में गुरुवार सुबह सोना और चांदी की...

Examinations: सरकारी स्कूलों में 9 मार्च से शुरू होंगी कक्षा 3, 4, 6 और 7 की परीक्षाएं

17 मार्च तक चलेंगी स्थानीय परीक्षाएं, अप्रैल के अंत तक आ सकता...

Action: अवैध रूप से शराब बेचते युवक को पुलिस ने पकड़ा

बेलदार मोहल्ले में दबिश, साढ़े तीन लीटर शराब जब्त, आबकारी एक्ट के...