Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Rescue: दो दिन पाइप में फंसी रही मादा डॉग, युवकों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर
Uncategorized

Rescue: दो दिन पाइप में फंसी रही मादा डॉग, युवकों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

दो दिन पाइप में फंसी रही मादा डॉग

बडोरा रेलवे ब्रिज के पास हुई घटना, पाइप में जन्मे सभी पिल्लों की हो गई मौत

Rescue: बैतूल। शहर के बडोरा क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के पास एक मादा स्ट्रीट डॉग को युवकों ने दो दिन बाद एक संकरी नालीनुमा पाइप से सुरक्षित बाहर निकाला। मादा डॉग पिछले दो दिनों से पाइप के अंदर फंसी हुई थी। हालांकि रेस्क्यू के दौरान उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस दौरान उसके सभी पिल्लों की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार मादा डॉग ने उसी पाइप के अंदर बच्चों को जन्म दिया था। पाइप का मुंह बेहद छोटा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाई और अंदर ही फंस गई। दो दिनों तक फंसे रहने और बच्चों तक ठीक से नहीं पहुंच पाने के कारण उसके सभी पिल्लों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एक स्थानीय रहवासी ने बेजुबान ग्रुप के कार्यकर्ताओं जंगू रागड़े, सागर करकरे और संदीप मालवीय से संपर्क किया। इसके बाद ग्रुप के सदस्य ऋषि और नरेंद्र पांडे समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

टीम ने आसपास मौजूद युवकों की मदद से पाइप के आसपास खुदाई कर उसे बाहर निकाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डरी हुई मादा डॉग को सावधानीपूर्वक पाइप से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन धैर्य और सतर्कता से काम करते हुए डॉग को बिना किसी चोट के सुरक्षित आजाद कर लिया गया। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत सूचना देने से कई बेजुबान जानवरों की जान बचाई जा सकती है। हालांकि इस घटना में मादा डॉग को तो बचा लिया गया, लेकिन उसके बच्चों को नहीं बचाया जा सका।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...