Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Server down: सर्वर डाऊन होने से टोल प्लाजा पर वाहनों की लगी लाइन
Uncategorized

Server down: सर्वर डाऊन होने से टोल प्लाजा पर वाहनों की लगी लाइन

सर्वर डाऊन होने से टोल प्लाजा पर

फास्ट टैग से नहीं कट रहा था टोल टैक्स

Server down: बैतूल। आज बैतूल-नागपुर फोरलेन पर मिलानपुर टोल प्लाजा का सर्वर डाऊन होने के कारण लगभग एक घंटे तक फास्ट टैग से टोल नहीं कट पा रहा था जिसके कारण टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। इस दौरान वाहन चालकों को और वाहन में बैठी सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैतूल आ रहे प्रदीप ने बताया कि लगभग 1 घंटे तक सर्वर डाऊन होने के कारण यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई थी और वाहनों को नगद भुगतान वाली लेन से निकाला जा रहा था। प्रदीप ने बताया कि फास्ट टैग होने के बाद भी दोगुना टोल टैक्स मांगा जा रहा था जिसके कारण वाहन चालकों की और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। वाहन चालकों का कहना था कि जब हमारे पास फास्ट टैग है तो हम दोगुना टोल टैक्स क्यों दें? तकनीकी खराबी का खामियाजा हम लोग क्यों भुगते?

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...