Sunday , 18 January 2026
Home Uncategorized Restrictions: भारत-पाक के बीच सांस्कृतिक टकराव तेज़: पाकिस्तानी गानों पर प्रतिबंध
Uncategorized

Restrictions: भारत-पाक के बीच सांस्कृतिक टकराव तेज़: पाकिस्तानी गानों पर प्रतिबंध

भारत-पाक के बीच सांस्कृतिक टकराव

Restrictions: इस्लामाबाद/नई दिल्ली। भारत द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों, चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद, पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया स्वरूप भारतीय गानों को एफएम रेडियो स्टेशनों पर प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) द्वारा लिया गया है, जिसे पाक सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने “राष्ट्रवादी कदम” बताया है।

सरकारी पुष्टि और राष्ट्रहित की दलील

पाकिस्तान सरकार के पत्र (सं. 3(35)/2025-MIB) में कहा गया कि यह निर्णय “राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता के हित” में लिया गया है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने बयान में कहा, “यह फैसला राष्ट्र के सामूहिक भावनाओं का प्रतीक है और कठिन समय में हमारी राष्ट्रीय एकता को दर्शाता है।” सरकार ने साथ ही मीडिया हाउसेज़ और प्रसारकों से अपील की है कि वे राष्ट्रहित में एकजुट होकर काम करें।


भारत की सख्ती: पाकिस्तानी चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन

भारत ने दो दिन पहले 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 हिंदू पर्यटकों की मौत हुई थी, के बाद कड़ी कार्रवाई की थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए, कई पाकिस्तानी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया था।

प्रतिबंधित चैनल और अकाउंट्स में शामिल हैं:

  • पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल
  • पत्रकार आरज़ू काज़मी और सैयद मुज़म्मिल शाह के चैनल
  • पाकिस्तानी ड्रामा चैनल हम टीवी
  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट

इन चैनलों पर भारत विरोधी प्रचार और झूठी सूचनाओं के प्रसार का आरोप है। भारत सरकार ने इन्हें देश की अखंडता के खिलाफ मानते हुए डिजिटल प्रतिबंध लगाए हैं।


तनाव बढ़ता जा रहा

भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक और सांस्कृतिक तनाव अब मीडिया और मनोरंजन जगत तक पहुँच चुका है। जहां एक ओर पाकिस्तान इसे “सांस्कृतिक आक्रामकता” बता रहा है, वहीं भारत इसे आतंकी घटनाओं के जवाब में “राष्ट्रीय सुरक्षा” से जुड़ा आवश्यक कदम मान रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Display: मनरेगा बचाव संग्राम: जिला कांग्रेस का उपवास-धरना

तीन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन Display: बैतूल। जिला कांग्रेस...

Digital Desk :मुर्गा लड़ाई से 1.53 करोड़ की जीत, असम में भैंसों की लड़ाई पर भी सवाल

Digital Desk :डिजिटल डेस्क। मकर संक्रांति और माघ बिहू के अवसर पर...

Contaminated water incident: पीड़ितों से मिलने इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों को दी आर्थिक सहायता

राहुल गांधी बोले– ‘गंदा पानी पीने से गई लोगों की जान, स्मार्ट...

Social media: भोपाल IPS मीट में DGP कैलाश मकवाना का अलग अंदाज, ‘गदर’ के गाने पर पत्नी संग थिरके

सांस्कृतिक संध्या में दिखी पुलिस परिवारों की रंगारंग प्रस्तुति, वीडियो सोशल मीडिया...