Shift: नई दिल्ली। 1 सितंबर 2025 से देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें सिलेंडर और हवाई ईंधन के दाम घटने से लेकर चांदी की हॉलमार्किंग, इनकम टैक्स रिटर्न की डेडलाइन और पेंशन स्कीम तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इस महीने के 7 बड़े बदलाव—
1️⃣ गैस सिलेंडर सस्ता
- 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹51.50 तक सस्ता हुआ।
- दिल्ली में कीमत ₹1631.50 से घटकर ₹1580 हुई।
- कोलकाता में यह ₹1684 में मिलेगा, जो पहले से ₹50.50 कम है।
2️⃣ चांदी की हॉलमार्किंग लागू
- सोने के बाद अब चांदी के गहनों पर भी हॉलमार्किंग लागू।
- BIS ने 6 शुद्धता ग्रेड तय किए: 800, 835, 900, 925, 970 और 990।
- हर ज्वेलरी पर होगा 6 अंकों का HUID कोड।
- ग्राहक BIS Care एप से गहनों की प्रामाणिकता जांच सकते हैं।
3️⃣ इनकम टैक्स रिटर्न की नई डेडलाइन
- वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ITR भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025।
- जिनके खातों का ऑडिट जरूरी है, उन्हें 30 सितंबर 2025 तक रिटर्न दाखिल करना होगा।
4️⃣ SBI क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वॉइंट्स में बदलाव
- 1 सितंबर से SBI कार्ड पर बदलाव लागू।
- अब डिजिटल गेमिंग, सरकारी वेबसाइट्स और कुछ खास मर्चेंट्स पर ट्रांजैक्शन करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
5️⃣ पोस्ट ऑफिस सेवाओं में बदलाव
- इंडिया पोस्ट ने रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट में मिला दिया।
- अब सभी रजिस्टर्ड मेल स्पीड पोस्ट के जरिए डिलीवर होंगे।
6️⃣ यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने का आखिरी मौका
- NPS के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारी 30 सितंबर तक UPS चुन सकते हैं।
- पहले आखिरी तारीख जून थी, जिसे बढ़ाकर सितंबर किया गया।
7️⃣ एविएशन टर्बाइन फ्यूल सस्ता
- दिल्ली में ATF के दाम ₹1,308.41 प्रति किलोलीटर घटकर ₹90,713.52 हो गए।
- इससे हवाई टिकटों के सस्ते होने की उम्मीद है।
- साभार…
Leave a comment