Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Fund: सरकारी मदद से पूरा होगा बेटी के शादी–शिक्षा का सपना: SSY योजना से तैयार होगा 72 लाख का फंड
Uncategorized

Fund: सरकारी मदद से पूरा होगा बेटी के शादी–शिक्षा का सपना: SSY योजना से तैयार होगा 72 लाख का फंड

सरकारी मदद से पूरा होगा बेटी के

सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2% ब्याज, टैक्स लाभ और सुरक्षित निवेश से लाखों का रिटर्न

Fund: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) उन माता-पिता के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए सुरक्षित और बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं। यह पूरी तरह जोखिम–मुक्त सरकारी योजना है, जिसमें फिलहाल 8.2% ब्याज मिल रहा है, जो अन्य छोटी बचत योजनाओं की तुलना में सबसे अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार देश में अब तक चार करोड़ से ज्यादा सुकन्या खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें कुल जमा राशि 3.25 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

कैसे बनेगा 72 लाख रुपए का फंड?


अगर SSY में कोई परिवार 15 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करता है, तो बेटी के 21 वर्ष पूरे होने पर लगभग 72 लाख रुपये का मैच्योरिटी फंड तैयार हो जाता है। यानी कुल 22.5 लाख रुपये के निवेश पर करीब 50 लाख रुपये तक का ब्याज मिलता है। यह राशि बेटी की उच्च शिक्षा या शादी दोनों के लिए मजबूत आर्थिक सुरक्षा बनती है।

योजना की खास बातें:

  • खाता बेटी के जन्म से लेकर 10 वर्ष तक खोला जा सकता है।
  • न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश की सुविधा।
  • निवेश अवधि 15 वर्ष, पर खाता 21 वर्ष बाद मैच्योर होता है।
  • ब्याज हर महीने के न्यूनतम बैलेंस पर गणना होकर वित्त वर्ष के अंत में जुड़ता है।
  • टैक्स लाभ: धारा 80C के अंतर्गत निवेश पर टैक्स छूट, और ब्याज व मैच्योरिटी राशि भी टैक्स–फ्री।

अगर कोई परिवार बेटी के जन्म से ही निवेश शुरू करता है, तो 21 साल बाद लगभग 71.82 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। 15 साल बाद निवेश बंद होने के बाद भी खाते में ब्याज कंपाउंड होकर बढ़ता रहता है, जो इस योजना को और आकर्षक बनाता है।

कम निवेश से भी बड़ा फंड बनाने की क्षमता और सरकारी सुरक्षा के कारण यह योजना हर वर्ग के परिवारों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। SSY न सिर्फ एक सुरक्षित निवेश है बल्कि टैक्स बचत का भी उत्कृष्ट साधन है।

साभार….. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...