Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Shift: UP BJP में तेज हुई हलचल: संगठनात्मक बदलाव अंतिम चरण में, नए प्रदेश अध्यक्ष की जल्द घोषणा संभव
Uncategorized

Shift: UP BJP में तेज हुई हलचल: संगठनात्मक बदलाव अंतिम चरण में, नए प्रदेश अध्यक्ष की जल्द घोषणा संभव

UP BJP में तेज हुई हलचल:

Shift: उत्तर प्रदेश बीजेपी में नया प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने को लेकर राजनीतिक हलचलों ने जोर पकड़ लिया है। संगठन में जिलाध्यक्षों का चुनाव पूरा होने के बाद अब सभी की निगाहें प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि पार्टी आगामी पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला करेगी।

सूत्र बताते हैं कि संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द हो सकती है। यह पद करीब एक वर्ष से खाली है, और पार्टी द्वारा कई नामों पर गहन मंथन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय संभावित है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्र से अंतिम मंजूरी मिलते ही कुछ ही दिनों में पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस बार अध्यक्ष चयन सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की बड़ी रणनीति का हिस्सा होगा। पार्टी चाहती है कि ऐसा चेहरा सामने लाया जाए जो बड़े सामाजिक समूहों को प्रभावित कर सके और चुनावी तैयारियों को मजबूती दे।

लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसके बाद से नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

दौड़ में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। अगर ब्राह्मण समुदाय से अध्यक्ष चुना जाता है तो पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इसके अलावा ब्राह्मण नेता हरीश द्विवेदी भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। वहीं पार्टी ओबीसी और दलित समुदाय के नेताओं पर भी गंभीरता से मंथन कर रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...