Wednesday , 11 March 2026
Home Uncategorized Stalled: फाल्ट आने से ठप्प हुई जिला अस्पताल की विद्युत सप्लाई
Uncategorized

Stalled: फाल्ट आने से ठप्प हुई जिला अस्पताल की विद्युत सप्लाई

फाल्ट आने से ठप्प हुई जिला

पसीना पोछते हुए समय काट रहे मरीज, सेवाएं हुई ठप्प

Stalled: बैतूल। जिला अस्पताल विद्युत लाइन में फाल्ट आ जाने से बिजली ठप्प हो गई। कल मरीज दिन भर पसीना पोछते हुए परेशान होते रहे। बिजली बंद होने से आयुष्मान, एक्स-रे डायलिसिस, ट्रामा सेंटर, सिटी स्कैन सभी विभाग का काम ठप हो गया है। वही लिफ्ट भी बंद है जिससे मरीज को रैंप से ले जाना पड़ रहा है।


खराब पड़ी बैटरियां


जिला अस्पताल की बिजली रविवार सुबह पांच घंटे तक बंद रही। इमरजेंसी की बैटरियां खराब होने के कारण इमरजेंसी बिजली भी नहीं मिली, इसी कारण मरीज गर्मी में परेशान होते रहे। इतना ही नहीं रोटीमेकर भी बिजली नहीं होने के कारण नहीं चल पाया, रोटियां बनाने का काम रुक गया, हाथ से रोटियां बनानी पड़ी और लिफ्ट बंद होने से भी मरीज परेशान हो गए। इससे पहले रात में भी अस्पताल की बिजली बंद रही।


इमरजेंसी सुविधा ही रही चालू


300 बेड के जिला अस्पताल की बिजली रविवार सुबह गुल हो गई। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर तक बिजली बंद रही। इस दौरान अस्पताल में केवल आईसीयू मेंं इमरजेंसी सुविधाएं ही चालू रही। बाकी कामकाज प्रभावित हुए। दरअसल जो चार इमरजेंसी जनरेटर थे उनमें बैटरी खराब होने के कारण परेशानी थी वे चले नहीं। अचानक बिजली गुल होने के बाद जब ये चालू नहीं हुए तो दिखवाया गया। इसके बाद बैटरी ठीक करवाई। दोपहर 2 बजे ये इमरजेंसी इंतजाम चालू हो पाए। इस बीच अस्पताल में भोजन बनाने और लिफ्ट चलाने का काम प्रभावित हुआ।


घंटों बाद शुरू हुए जनरेटर


सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने बताया रविवार सुबह बिजली गुल हुई थी। इमरजेंसी के इंतजाम थे लेकिन बैटरी ठीक नहीं थी। बैटरी को ठीक करवाया था। इसके बाद चारों इमरजेंसी जनरेटर चालू हो गए थे। आईसीयू में किसी तरह का काम प्रभावित नहीं हुआ। बेहद जरूरी जो सेवाएं थी वे चालू रही क्योंकि आईसीयू में लगे सभी उपकरणों की अलग से बैटरी होती है। अलग से बैटरी सिस्टम इनका रहता है। इसीलिए यहां पर काम प्रभावित नहीं हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ESMA: एलपीजी सप्लाई बनाए रखने के लिए लागू किया गया एस्मा

अत्यावश्यक सेवाओं में हड़ताल पर रोक, उल्लंघन करने पर बिना वारंट गिरफ्तारी...

Decline: डॉलर के मुकाबले रुपया फिर कमजोर, 91.89 के स्तर पर पहुंचा

मिडिल ईस्ट तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर कच्चे तेल...

Ultimatum: चार माह से प्यासा गांव, जिम्मेदार बेखबर, ट्रैक्टरों में भरकर थाने पहुंचे ग्रामीण

पेयजल संकट से जूझ रहे विजयग्राम के लोगों ने दिया चक्काजाम का...

Rule: एलपीजी बुकिंग का 25 दिन नियम बना परेशानी, गैस उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

डिलीवरी की तारीख से गिना जा रहा अंतराल, भोपाल समेत प्रदेश के...