Wednesday , 15 October 2025
Home Uncategorized Strong reaction: कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी की अमर्यादित भाषा हताषा का प्रतीक: हेमंत खंडेलवाल
Uncategorized

Strong reaction: कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी की अमर्यादित भाषा हताषा का प्रतीक: हेमंत खंडेलवाल

कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी की अमर्यादित भाषा

पिछड़ा वर्ग को दिए जा रहे सम्मान से बौखलाई कांग्रेस

Strong reaction: भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा बैतूल जिले के मुलताई से भाजपा के तीसरी बार के विधायक चंद्रशेखर देशमुख को लेकर अमर्यादित शब्द कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के साथ मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग को दिए जा रहे सम्मान से कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बौखला गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा के वरिष्ठ विधायक के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कांग्रेस की हताशा का प्रतीक है।
जीतू पटवारी ने एक जनप्रतिनिधि नहीं मध्यप्रदेश के समूचे पिछड़े वर्ग का अपमान किया है। राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, किंतु अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक परंपराओं की अवहेलना और राजनीतिक मर्यादाओं का हनन है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का अमर्यादित शब्द कांग्रेस पार्टी के गिरते राजनीतिक स्तर को दिखाता है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पटवारी द्वारा जिस तरह से पिछड़ा वर्ग का अपमान किया जा रहा है, मध्यप्रदेश की जनता इसका सबक कांग्रेस को जरूर सिखाएगी।


पटवारी का अमर्यादित बयान कांग्रेस के गिरते राजनीतिक स्तर को दिखाता है


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता प्रदेश में अपनी खोई हुई लोकप्रियता और जनाधार से बौखलाकर कभी न्यायपालिका, अधिकारियों तो कभी जनप्रतिनिधियों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख प्रदेश के सम्मानित जनप्रतिनिधि हैं। समूचे बैतूल जिले के सभी समाज वर्ग के लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं। समूचा बैतूल जिला विधायक श्री देशमुख के प्रति आदर का भाव रखता है। विधायक श्री देशमुख अपना पूरा जीवन, दलितों, वंचितों और पिछड़े वर्ग के साथ समाज के हर वर्ग की सेवा को समर्पित किया है। जनता की सेवा के तत्पर श्री देशमुख जैसे जनप्रतिनिधि का अपमान कर कांग्रेस मध्यप्रदेश के समूचे पिछड़ा वर्ग समाज को अपमानित कर रही है।


पिछड़े वर्ग का आगे बढ़ना कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आ रहा


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से पिछड़ा वर्ग को अपमानित करने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी अपनी लगातार हार और जनसमर्थन खोने की हताशा में अब व्यक्तिगत कटाक्ष और अपमानजनक शब्दों का सहारा लेने लगी है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस शासनकाल के दौरान हमेशा पिछड़े वर्ग की आवाज दबाई जाती रही है। कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े वर्ग को हमेशा हाशिये पर रखा है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में चार-चार मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से बनाए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जिस प्रकार से पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है, पिछड़ा वर्ग को सम्मान दिया जा रहा है, उससे कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बौखलाए हुए हैं। पिछड़ा वर्ग का अपमान कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को स्पष्ट करता है। कांग्रेस के लिए पिछड़ा वर्ग सिर्फ वोट बैंक मात्र रह गए है। कांग्रेस द्वारा लगातार जिस तरह से पिछड़ा वर्ग को अपमानित किया जा रहा है, मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को जरूर सबक सिखाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Conference:हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी: शिक्षा मंत्री

आत्म निर्भर भारत संकल्प विषय पर हुआ सम्मेलन Conference: बैतूल। भारतीय जनता...

Sports Festival: नियमित खेलने से रहते हैं स्वस्थ: खण्डेलवाल

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत हुआ आयोजन Sports Festival: बैतूल। आज स्थानीय...

Bumper speed:चांदी 1.75 लाख रुपये किलो तक पहुंची कीमत

निवेशकों के लिए क्या है संकेत? Bumper speed: इस साल चांदी के...

Big decision: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मंदिरों के चढ़ावे का पैसा अब सरकारी योजनाओं पर खर्च नहीं होगा

Big decision: शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार अब मंदिरों में मिलने वाले दान...