Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Commotion: संदिग्ध युवकों ने गांधी चौक पर लहराया कट्टा
Uncategorized

Commotion: संदिग्ध युवकों ने गांधी चौक पर लहराया कट्टा

संदिग्ध युवकों ने गांधी चौक पर

घटना से मचा गया था हड़कंप, व्यापारियों में भय

Commotion: मुलताई। गांधी चौक क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक स्कूटी से गुरुवार रात में रेकी कर रहे थे। संदेह होने पर जब कुछ युवकों ने पूछताछ की तो दोनों युवक कट्टा लहरा कर मौके पर स्कूटी छोड़कर भाग गए। घटना से गांधी चौक क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा व्यापारियों में भय व्याप्त है। घटना रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराफा व्यापारी संतोष सोनी के पुत्र मयंक सोनी को जब युवकों के बार-बार आवागमन से संदेह हुआ तो उन्होंने अपने मित्र मानस चंदेल और करण पंवार को इसकी जानकारी दी।


रात में जब दोनों युवक फिर गांधी चौक पहुंचे तो नगर के युवकों ने उन्हें रोककर पूछताछ करते हुए उनकी स्कूटी से चाबी निकाल कर उनकी फोटो खींच ली। जब संदेही दोनों युवकों को लगा कि वे घिर गए हैं तो एक ने कट्टा निकाल कर लहराया और दोनों युवक स्कूटी छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच प्रारंभ कर दी। घटना से पूरे नगर में हड़कंप और सनसनी है तथा व्यापारियों में भय व्याप्त है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...