Tuesday , 7 April 2026
Home Uncategorized Success: पुलिस ने लौटाए 80 लाख के 635 गुम हुए मोबाइल
Uncategorized

Success: पुलिस ने लौटाए 80 लाख के 635 गुम हुए मोबाइल

पुलिस ने लौटाए 80 लाख के 635 गुम

साइबर ट्रैकिंग और टीम की मेहनत से मिली सफलता

Success: बैतूल। जिले में लोगों के चोरी हुए एवं गुम हुए 80 लाख रुपए के 635 मोबाइलों को ट्रेस कर पुलिस ने उनके असली मालिकों तक पहुंचाने का सहारानीय कार्य किया है। इस कार्य को पुलिस टीम ने साइबर ट्रैकिंग कर अपने कब्जे में लेने के बाद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है।


635 मोबाइल किए बरामद


पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के कुशल निर्देशन में जिला बैतूल पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन की खोज एवं बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी एवं तकनीकी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं जिले के समस्त थाना पुलिस की संयुक्त टीम को गुम हुए 635 मोबाइल फोन को बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।


तीन माह में गुम हुए थे 100 मोबाइल


बैतूल पुलिस द्वारा वर्ष 2026 के जनवरी से मार्च माह तक कुल 100 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख है। इसके अतिरिक्त, दिनांक 01 जनवरी 2025 से अब तक कुल 635 गुमशुदा मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख) बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से 535 से अधिक मोबाइल फोन (लगभग 71 लाख मूल्य) सत्यापन उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन देश के विभिन्न राज्यों एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलो से ट्रैक कर प्राप्त किए गए हैं, जिनमें विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। इन मोबाइल फोन को छात्र-छात्राओं, मजदूरों, किसानों, गृहणियों सहित विभिन्न वर्गों के नागरिकों को सुपुर्द किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।


इनका रहा योगदान


इस सराहनीय कार्य में साइबर सेल टीम उप निरीक्षक अश्विनी चौधरी, उप निरीक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक राजेंद्र धाडसे, आरक्षक बलराम राजपूत, आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, आरक्षक पंकज नरवरिया, आरक्षक सचिन हनवते एवं थाना बोरदेही से आरक्षक मनोज पाल, आरक्षक सचिन दीवान, थाना आमला से आरक्षक जितेंद्र, थाना भैंसदेही से आरक्षक नारायण जाट, थाना झल्लार से आरक्षक हर्षवर्धन एवं थाना आठनेर से आरक्षक कंचन चौरे का विशेष योगदान रहा।


पुलिस ने की अपील


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को मोबाइल चोरी होता है या गुम होता है तो पुलिस थाने में उसकी शिकायत जरूर कराएं। शिकायत कराने से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही शिकायत की पावती भी प्राप्त कर करें एवं तत्काल अपनी सिम बंद करवाएं। एसपी वीरेंद्र जैन कहा कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। साइबर सेल एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे बड़ी संख्या में मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा रहे हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। इससे मोबाइल की ट्रैकिंग में तेजी आती है और बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Proceeding: शराब दुकानों की नीलामी और राजस्व की क्षति पर बड़ी कार्यवाही

आबकारी अधिकारी को कमिश्रर ने किया निलंबित Proceeding: बैतूल। जिले की सभी...

Order: अध्यक्ष का प्रभार लेने नपा पहुंची नीतू परमार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीएमओ को दिया पत्र Order: बैतूल। पिछले...

Strict Orders: मध्य प्रदेश में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं मानने पर परमिट रद्द

यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग का सख्त आदेश Strict Orders:...