Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Suicide: पारिवारिक कलह से त्रस्त दंपत्ति ने डेढ़ साल के पुत्र को छोड़कर बांध में कूदकर दी जान
Uncategorized

Suicide: पारिवारिक कलह से त्रस्त दंपत्ति ने डेढ़ साल के पुत्र को छोड़कर बांध में कूदकर दी जान

पारिवारिक कलह से त्रस्त दंपत्ति ने डेढ़

Suicide: मुलताई। ग्राम पिपरिया में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। पारिवारिक कलह के चलते शुभम करदाते (25) और उनकी पत्नी रोशनी (24) ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को सड़क पर छोड़कर भूखा खेड़ी बांध में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

कैसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार, सुबह दंपत्ति पैदल ही घर से निकले और छिंदवाड़ा मार्ग स्थित भूखा खेड़ी बांध पहुंचे। शुभम ने अपने मामा मुन्ना परिहार (निवासी हतनापुर) को फोन कर बुलाया था। जब मुन्ना वहां पहुंचे, तब तक दोनों ने अपने छोटे बच्चे को सड़क किनारे छोड़कर पुल से छलांग लगा दी।

रेस्क्यू और पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना पर पुलिस और SDERF टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बांध से बाहर निकाला गया। शवों को मुलताई अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

चार साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

थाना प्रभारी देव करण डहरिया ने बताया कि शुभम और रोशनी का लगभग 4 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। उनका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...