Wednesday , 4 February 2026
Home Uncategorized Suicide: 14 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Uncategorized

Suicide: 14 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

14 वर्षीय बालिका ने फांसी

Suicide: बैतूल/गंज। गंज थाना क्षेत्र के कुम्हार टेक गांव में मंगलवार रात एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना उस समय सामने आई जब परिवार के सदस्य काम से लौटे। परिजनों के अनुसार, जब वे रात करीब 9:30 बजे घर पहुंचे तो उन्होंने बालिका को घर के अंदरूनी कमरे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात करीब 11:30 बजे मृत घोषित कर दिया।


पांचवीं तक पढ़ी थी, पढ़ाई छोड़ चुकी थी

पुलिस ने बताया कि मृत बालिका पांचवीं कक्षा तक पढ़ी थी और कुछ समय पहले उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था।
घटना के वक्त —

  • मां भट्टे पर मजदूरी करने गई थीं
  • पिता जंगल में मवेशी चराने गए थे
  • बड़ी बहन की शादी हो चुकी है
  • घर में एक छोटा भाई है

पिता के घर लौटने पर ही इस घटना का पता चला और उन्होंने ही बेटी को फंदे से नीचे उतारा।


कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बालिका ने कभी किसी परेशानी या तनाव की शिकायत नहीं की थी।
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। गंज पुलिस ने मामला मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Last phone call: अजित पवार की मौत और ‘आख़िरी कॉल’ वाला ऑडियो पूरी तरह फर्जी

Last phone call: मुंबई। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार...

Harsh comments: क्रिकेट संघों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

“खेल संस्थाओं की कमान खिलाड़ियों के हाथ में होनी चाहिए, बैट न...

Rule: विदेश से ड्यूटी-फ्री सोना और सामान लाने की सीमा बढ़ी, नए बैगेज नियम लागू

Rule: इंदौर / नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने यूनियन बजट 2026 के...

Reshuffle: मध्यप्रदेश बीजेपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय

अगले 3–4 महीनों में सत्ता और संगठन में ताबड़तोड़ नियुक्तियां Reshuffle: भोपाल।...