Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Suicide: 14 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Uncategorized

Suicide: 14 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

14 वर्षीय बालिका ने फांसी

Suicide: बैतूल/गंज। गंज थाना क्षेत्र के कुम्हार टेक गांव में मंगलवार रात एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना उस समय सामने आई जब परिवार के सदस्य काम से लौटे। परिजनों के अनुसार, जब वे रात करीब 9:30 बजे घर पहुंचे तो उन्होंने बालिका को घर के अंदरूनी कमरे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात करीब 11:30 बजे मृत घोषित कर दिया।


पांचवीं तक पढ़ी थी, पढ़ाई छोड़ चुकी थी

पुलिस ने बताया कि मृत बालिका पांचवीं कक्षा तक पढ़ी थी और कुछ समय पहले उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था।
घटना के वक्त —

  • मां भट्टे पर मजदूरी करने गई थीं
  • पिता जंगल में मवेशी चराने गए थे
  • बड़ी बहन की शादी हो चुकी है
  • घर में एक छोटा भाई है

पिता के घर लौटने पर ही इस घटना का पता चला और उन्होंने ही बेटी को फंदे से नीचे उतारा।


कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बालिका ने कभी किसी परेशानी या तनाव की शिकायत नहीं की थी।
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। गंज पुलिस ने मामला मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...