Sunday , 15 March 2026
Home Uncategorized Tests: भविष्य की सवारी बनेगी फ्लाइंग टैक्सी, 10 यात्रियों वाली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का परीक्षण
Uncategorized

Tests: भविष्य की सवारी बनेगी फ्लाइंग टैक्सी, 10 यात्रियों वाली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का परीक्षण

भविष्य की सवारी बनेगी फ्लाइंग टैक्सी

हेलिकॉप्टर की तरह वर्टिकल टेकऑफ, 1500 किमी तक उड़ान की क्षमता; भारत में भी जल्द शुरू हो सकती है एयर टैक्सी सेवा

Tests: नई दिल्ली। तकनीक के तेजी से विकास के साथ परिवहन के नए विकल्प सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक फ्लाइंग टैक्सी है, जिसे भविष्य के शहरी परिवहन का अहम साधन माना जा रहा है। हाल ही में चीन में 10 यात्रियों को ले जाने में सक्षम एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी का सफल परीक्षण किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक V5000 मॉडल की यह एयर टैक्सी करीब 5 टन तक माल की ढुलाई करने में भी सक्षम है। यात्री सेवा के लिए बनाए गए मॉडल को स्काई ड्रैगन और माल ढुलाई के लिए बनाए गए मॉडल को मैट्रिक्स नाम दिया गया है।

हेलिकॉप्टर की तरह भरेगी उड़ान

यह फ्लाइंग टैक्सी वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) तकनीक पर आधारित है। यानी यह हेलिकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उड़ान भर सकती है और इसके लिए लंबे रनवे की जरूरत नहीं होती। इसे इमारतों की छतों या छोटे हेलिपैड से भी उड़ाया और उतारा जा सकता है। हाइब्रिड तकनीक पर आधारित यह विमान करीब 1500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम बताया जा रहा है।

कई देश कर रहे हैं रिसर्च

रिपोर्ट्स के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और यूरोपीय देशों में इस तकनीक पर तेजी से शोध और परीक्षण जारी है। वहीं भारत में भी इस दिशा में शुरुआती स्तर पर काम शुरू हो चुका है और आने वाले वर्षों में स्वदेशी एयर टैक्सी सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

भारत में भी तैयार हो रहा ई-VTOL विमान

आईआईटी मद्रास के सहयोग से एक कंपनी ने ई-VTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग) विमान विकसित किया है। इस विमान को हाल ही में India AI Impact Summit 2026 में प्रदर्शित किया गया था। योजना के अनुसार वर्ष 2027 तक पहली एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की जा सकती है।

बड़े शहरों में शुरू हो सकती है सेवा

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में फ्लाइंग टैक्सी शहरी परिवहन की तस्वीर बदल सकती है। भारत में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत देने के लिए 2026 से 2028 के बीच दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि ये टैक्सी करीब 200 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरेंगी और 10 यात्रियों को एक साथ यात्रा की सुविधा देंगी। इससे गुरुग्राम से जेवर एयरपोर्ट जैसे मार्गों का सफर कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकेगा और शहरों में ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर घायल

सलैया के बैकुंठ धाम के पास हुआ हादसा, ट्रक में रिफ्लेक्टर नहीं...

Breaks Records: नपा ने वसूली का तोड़े रिकार्ड

नपा को भुगतान करने में होगी सुविधा Breaks Records: बैतूल। वर्ष में...

Decision: CBSE का बड़ा फैसला: अब एडिशनल सब्जेक्ट के आधार पर नहीं होंगे पास

नकल या अनुचित साधनों में पकड़े गए छात्रों को देनी होगी कंपार्टमेंट...