Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Uncategorized

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बा

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Alert: डिजिटल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 2 और 3 फरवरी को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम बदला रह सकता है।

2–3 फरवरी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश का हाल

प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार

राजगढ़, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, चंबल संभाग और बुंदेलखंड के इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल

जम्मू-कश्मीर में 10 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में शिमला और कुल्लू जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि मनाली में बारिश से ठंड बढ़ने की सूचना है।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा

राजस्थान में 2–3 फरवरी को बारिश और ओले गिरने की आशंका है। पंजाब के कई जिलों में बारिश व धुंध का अलर्ट है, जबकि हरियाणा में भी ओलावृष्टि दर्ज की गई है।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...