Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Theft: चौपाटी की सात दुकानों में एक सात की चोरी
Uncategorized

Theft: चौपाटी की सात दुकानों में एक सात की चोरी

चौपाटी की सात

नगदी सहित सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
सिलेंडर के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा

Theft: बैतूल। नगर के नेहरू पार्क के पास स्थित चौपाटी पर बीती रात्रि में चोरों ने धावा बोलते हुए एक साथ सात दुकानों को निशाना बनाया और दुकानों से नगदी सहित सामान की चोरी की। एक दुकान से सिलेंडर ले जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। तीन दुकानों से कुछ नहीं चुरा पाए। दो चाइनीज खाद्य की दुकानों से नगदी और एक दुकान से 8 हजार रुपए कीमत का चीज चोरी हुआ। दुकानदारों को पुलिस परेड ग्राउंड की बाउंड्री में एक लोहे की रॉड मिली। आशंका है कि इसी रॉड से चोरों ने दुकानों के ताले तोड़े होंगे।


बोरी में गैस सिलेंडर ले जाते पकड़ा


घटना में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब दुकानदारों ने एक वृद्ध को बोरी में गैस सिलेंडर ले जाते पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि सिलेंडर श्रीनाथ पाव भाजी शॉप का था। वृद्ध ने बताया कि कारगिल चौक पर खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे 30 रुपए मजदूरी देने का वादा कर सिलेंडर लाने को कहा था।


गैंग सक्रिय होने की आशंका


दुकानदारों का मानना है कि कोई गैंग रैन बसेरे में रहने वाले जरूरतमंद मजदूरों का इस्तेमाल चोरी के लिए कर रहा है। पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गंज थाना टीआई अरविंद कुमरे के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...