Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Thief: कनारा में लाखों के जेवर ले उड़े चोर
Uncategorized

Thief: कनारा में लाखों के जेवर ले उड़े चोर

कनारा में लाखों

खाना बनाने वाली की जीवन भर की कमाई पर किया हाथ साफ

Thief: खेड़ीसावलीगढ़। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से अब तो यह लगता है कि चोरों का डर पुलिस से बिल्कुल खत्म हो गया है। वे निर्भय होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। रात- दिन उनके लिए कोई मायने नहीं रखता आज बैतूल कोतवाली के ही कनारा पीपलढाना निवासी लक्ष्मी बाई पाल के घर दिन के 11:30 बजे अज्ञात चोर ने पीछे के दरवाजे की चटकनी तोड़ कर भीतर प्रवेश किया और गोदरेज का लाक तोडक़र सोने की चैन, दो जोड़ सोने के कर्णफूल, चांदी के जेवर वगैरह चोरी कर ले गए।
लक्ष्मी पाल ने बताया कि उन्होंने ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लेकिन सवाल यह उठता है कि चोर इतने ने खौफ हो गए की उन्हें पुलिस का डर तो बिल्कुल ही नहीं है। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी से चोरी की घटना की जांच कर चोरों का पता लगाने की माग की है। घटना के विषय में लक्ष्मी बाई पाल ने बताया कि चोर उनकी खून पसीने की कमाई चुरा कर ले गया। वह स्कूल में खाना बनाने का कार्य करती है। लेकिन आज सुने आवास में चोर ने जमा पूजी सहित सोने चांदी के जेवर चुरा कर ले गया जो बहुत दुखी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Death: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

जहर सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी Death: बैतूल। जिले के...

Lab: देश की हाई-सिक्योरिटी लैब का बनेगा राष्ट्रीय नेटवर्क

निहसाद भोपाल की पहल से बीएसएल-3 और बीएसएल-4 प्रयोगशालाएं होंगी आपस में...

Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

Alert: नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की...

Maha Shivaratri: 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह योग, 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Maha Shivaratri: भोपाल। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की...