Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Tragic Accident: चलती कार में लगी आग, महिला की जिंदा जलकर मौत
Uncategorized

Tragic Accident: चलती कार में लगी आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

चलती कार में लगी आग, महिला की

Tragic Accident: सागर। जिले के गढ़ाकोटा रोड पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक चलती कार में अचानक आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। कार में सवार डॉक्टर की पत्नी जिंदा जल गईं, जबकि डॉक्टर समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

इलाज के लिए ले जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गढ़ाकोटा निवासी डॉ. नीलेश कुर्मी (42) अपनी पत्नी सीमा कुर्मी (38) को इलाज के लिए सागर ला रहे थे। चनाटोरिया के पास अचानक कार में आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि वाहन में सीएनजी किट लगी थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

मृतका सीमा के भाई लोकेश पटेल ने घटना को संदेहास्पद बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि यह सामान्य दुर्घटना होती, तो मौके पर टक्कर या हादसे के स्पष्ट निशान मिलते। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बहन को पहले बेहोश किया गया या उनकी हत्या की गई, जिसके बाद कार में ले जाया गया।

फोन कॉल्स ने बढ़ाया संदेह

लोकेश के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4 बजे जीजा का फोन आया, जिसमें बताया गया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके कुछ देर बाद एक्सीडेंट और फिर कार में आग लगने की जानकारी दी गई। लगातार बदलती जानकारी से परिजनों का शक और गहरा गया है।

दंपति के बीच विवाद की बात भी आई सामने

परिजनों ने यह भी बताया कि सीमा और उनके पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी आधार पर उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर के मुताबिक, कार में आग लगने से महिला की मौत हुई है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा

फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फॉरेंसिक जांच और पुलिस की पड़ताल के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...