Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Transfer: वंदना जाट होंगी नई अपर कलेक्टर
Uncategorized

Transfer: वंदना जाट होंगी नई अपर कलेक्टर

वंदना जाट होंगी नई

दो संयुक्त कलेक्टर का हुआ स्थानांतरण

Transfer: बैतूल। राज्य शासन ने कल देर रात अधिकारियों के स्थानांतरण की लंबी सूची जारी की। जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 70 अधिकारियों के तबादला आदेशी जारी हुई। मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार बैतूल के अपर कलेक्टर राजीव नंदन श्रीवास्तव का स्थानांतरण संयुक्त राजस्व आयुक्त के पद पर प्रमुख राज्य आयुक्त कार्यालय भोपाल में किया गया। इसी तरह से जिले में कुछ वर्ष पूर्व पदस्थ हुए संयुक्त कलेक्टर शैलेंद्र कुमार हनोतिया को उपसचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल में पदस्थ किया गया है। इसी तरह से संयुक्त कलेक्टर जिला नरसिंगपुर के पद पर कार्यरत सुश्री वंदना जाट को अपर कलेक्टर बैतूल बनाया गया है। लेकिन डिप्टी कलेक्टर श्री हनोतिया के स्थान पर किसी नए अधिकारी की पदस्थापना नहीं हुई है। यह सभी स्थानांतरण प्रशासकीय आधार पर किए गए हैं।


जारी सूची में आइएएस अधिकारी मनीष सिंह और जीव्ही रश्मि की पदस्थापना की है। मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार का प्रमुख सचिव बनाया है। साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जीव्ही रश्मि को सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग पदस्थ किया गया है।
मप्र बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक व उप सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास अनुराग सक्सेना को मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड का अपर प्रबंध संचालक बनाया है। वहीं नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त अभिलाभ मिश्रा को नगर निगम उज्जैन का आयुक्त और मप्र ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण की मुख्य महाप्रबंधक (प्रशासन) अर्चना सोलंकी को उप सचिव कार्मिक पदस्थ किया है।
मध्य प्रदेश शासन ने राज्या प्रशासनिक सेवा के 70 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय के सामान्यप प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतदद्वारा नीचे तालिका के कॉलम – 02 में दर्शाए गए राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कॉलम 04 में दर्शाए गये स्थान पर पदस्थ करता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...