Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Travel: भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा समय से पहले रोकी गई, 9 अगस्त तक चलनी थी यात्रा
Uncategorized

Travel: भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा समय से पहले रोकी गई, 9 अगस्त तक चलनी थी यात्रा

भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा

Travel: श्रीनगर। कश्मीर घाटी में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को समय से पहले रोकने का फैसला लिया गया है। यात्रा को 9 अगस्त तक जारी रहना था, लेकिन तीन अगस्त को ही इसे स्थगित कर दिया गया। इस निर्णय से हजारों श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना पड़ा है।

बारिश ने बिगाड़ा रास्तों का हाल

कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि बालटाल और पहलगाम — दोनों प्रमुख मार्गों को भारी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर भूस्खलन, कीचड़ और रास्तों का टूटना देखने को मिला, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी।

मरम्मत कार्य के कारण अस्थायी रोक

बिधूड़ी ने बताया कि खराब रास्तों की मरम्मत के लिए मशीनों और श्रमिकों की तैनाती की जा रही है। सुरक्षा कारणों और काम में लगे कर्मियों की सुविधा को देखते हुए, अभी यात्रा को फिर से शुरू करना संभव नहीं है। जब तक रास्ते पूरी तरह से सुरक्षित और यात्रा-योग्य नहीं हो जाते, तब तक यात्रा स्थगित रहेगी

श्रद्धालुओं से की गई अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही बताया गया है कि मौसम और मार्ग की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...