VIP Tickets:उज्जैन। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने विशेष दर्शन व्यवस्था की है। मंदिर प्रशासन के अनुसार सामान्य श्रद्धालुओं को करीब 40 मिनट में भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे, जबकि ₹250 के विशेष टिकट पर श्रद्धालुओं को 25 मिनट में दर्शन का अवसर मिलेगा।
शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। सामान्य श्रद्धालु नृसिंह घाट से कतार में लगकर दर्शन करेंगे। प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि एक समय में 8 कतारों से भक्तों को गर्भगृह की ओर प्रवेश दिया जाएगा, जिससे भीड़ नियंत्रित रहेगी और दर्शन तेज़ी से हो सकेंगे।
महाशिवरात्रि के दिन रविवार को भगवान महाकाल निराकार स्वरूप में पूरे दिन भक्तों को दर्शन देंगे। वहीं सोमवार सुबह 6 बजे से सेहरा दर्शन होंगे और दोपहर 12 बजे भस्म आरती संपन्न की जाएगी।
मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम और स्वयंसेवकों की भी विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालु सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें। 🙏
साभार…
Leave a comment