Tuesday , 3 February 2026
Home देश Viral video:घोड़ी पर बैठे दूल्हे को आया साइलेंट अटैक
देशमध्यप्रदेश

Viral video:घोड़ी पर बैठे दूल्हे को आया साइलेंट अटैक

घोड़ी पर बैठा बेसुध होकर गिरा
डॉक्टरों ने चेकअप के बाद किया मृत घोषित

श्योपुर(ई-न्यूज)। घोड़ी पर बैठा दुल्हा बकायदा मंडप तक पहुंचता है और तारण मारने के बाद डांस भी करता है। उसके बाद जब वह घोड़ी पर बैठता है तो अचानक बेसुध होकर गिर जाता है। परिजन और बाराती दुल्हे को डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है। यह घटना श्योपुर में घटित हुई है। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखे वीडियो

जानकारी के अनुसार गत दिवसरात करीब 11 बजे प्रदीप जाट (27) की बारात श्योपुर बायपास से जाट छात्रावास पहुंची थी। यहां पर शादी समारोह था। शुरुआत में लोगों को लगा कि दूल्हा डांस करने से थक गया है, लेकिन घोड़ी पर बैठे-बैठे उसकी हालत गंभीर हो गई। बारातियों ने उसे तुरंत घोड़ी से उतारा और सीपीआर देने का प्रयास किया।

इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका है। शनिवार को प्रदीप का अंतिम संस्कार किया गया। दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप जाट पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रह चुका है। चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...