Tuesday , 19 May 2026
Home Uncategorized Welcome: मैं जैसा पहले था वैसा ही हूं: हेमंत खण्डेलवाल
Uncategorized

Welcome: मैं जैसा पहले था वैसा ही हूं: हेमंत खण्डेलवाल

मैं जैसा पहले था वैसा ही हूं: हेमंत खण्डेलवाल

प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत के साथ किया गया तुलादान

Welcome: मुलताई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज हेमंत खंडेलवाल का मुलताई में प्रथम नगर आगमन हुआ जिसको लेकर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल के स्वागत के लिए जन सैलाब उमड़ गया था। सबसे पहले परमंडल जोड़ पर जिप अध्यक्ष राजा पंवार, नरेंद्र गोस्वामी, चिंटू खन्ना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया तथा उनका तुलादान किया गया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले इस प्रेम से मैं अभिभूत हूंं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पार्टी ने बड़ा दायित्व सौंपा है पर मैं जैसे पहले था वैसा आज भी हूं आपके साथ हूं। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष का काफिला फोरलेन से होता हुआ भाजपा भवन पहुंचा जहां डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे। श्री खंडेलवाल ताप्ती तट पहुंचे जहां मां ताप्ती का पूजन किया। ताप्ती तट पर कांवड़ यात्रा का स्वागत कर कांवड़ियों का तिलक लगाकर सम्मान किया और उन्हें शिवधाम सालबर्डी के लिए रवाना किया। इस दौरान वे भी कुछ दूरी तक कांवड़ लेकर चले। रप्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल का इस दौरान पूरे नगर में जगह जगह स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आता।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भारत भारती में स्वागत


भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल के विधायक हेमन्त खण्डेलवाल भारत भारती पहुंचे यहां पर भारत भारती परिवार एवं समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विद्या भारती के सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल तथा जनजाति शिक्षा के राष्ट्रीय सह-संयोजक बुधपाल सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं परंपरागत तरीके से हेमन्त खण्डेलवाल का अभिनंदन किया। इस मौके पर शिक्षा, संगठन एवं समाज सेवा के विभिन्न पहलुओं पर सारगर्भित चर्चा हुई। श्री खण्डेलवाल ने भारत भारती संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था वर्षों से शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में आदिवासी अंचल में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि संगठन के माध्यम से वे ऐसी संस्थाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने भी उनसे भेंट कर अपनी शुभकामनाएँ प्रकट कीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...