Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Winter: देश में अगले हफ्ते से बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी
Uncategorized

Winter: देश में अगले हफ्ते से बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी

देश में अगले हफ्ते

17 दिसंबर को पहुंचेगा पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ

Winter: नई दिल्ली। देशभर में अगले सप्ताह से कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस सर्दी का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से 18 से 20 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 21 और 22 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों से बादल हटने के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवाएं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के साथ-साथ मध्य भारत तक पहुंचेंगी, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड का असर काफी बढ़ जाएगा।

इधर, राजस्थान में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में भी अगले तीन दिनों तक शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां शनिवार रात न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है।

साभार.. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...