Sunday , 12 April 2026
Home Uncategorized Assault: नशे में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
Uncategorized

Assault: नशे में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

नशे में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा

Assault: बैतूल। बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही पिता पर बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना गंज थाना अंतर्गत ओझा ढाना गांव की है, जहां रविवार देर रात यह वारदात हुई।

जानकारी के अनुसार, घायल पिता सूरज पटेल (उम्र लगभग 35 वर्ष) ने बताया कि उनका बेटा अरविंद पटेल (उम्र 25 वर्ष) शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी युवती को लेकर पहले विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने पहले पिता पर गर्म पानी डाला, इसके बाद ईंट और लकड़ी से उनके सिर पर हमला कर दिया।

हमले में पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गंज पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी बेटा पहले भी शराब के नशे में घर में विवाद और मारपीट करता रहा है। इस बार उसने सारी हदें पार कर दीं।

फिलहाल गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...