Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Worship: ऋषि पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Uncategorized

Worship: ऋषि पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ऋषि पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं

Worship: खेड़ीसावलीगढ़। जिला मुख्यालय के समीप खेड़ी ताप्ती घाट पर आज ऋषि पंचमी के अवसर पर अल सुबह से ही महिलाओं की अपार भीड़ देखी गई। ऋ षि पंचमी के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने ताप्ती स्नान कर विधिवत पंडितों से पोथी श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रति वर्ष की तरह ताप्ती घाट पर इस वर्ष महिलाओं की अधिक भीड़ के कारण प्रशासन भी सख्त था।
सुरक्षा व्यस्था के लिए महिला पुलिस कर्मी तथा एसडीआरएफ तैनात थी। बताया जाता है कि बारालिंग पर भी करीब 5 हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने स्नान किया।

स्नान कर महिलाओं ने किया सप्त ऋषियों का किया पूजन


ऋ षि पंचमी के पावन पर्व पर पवित्र नगरी स्थित ताप्ती तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने स्नान कर सप्त ऋ षियों का पूजन किया वहीं मंदिरों में जगह-जगह कथा का आयोजन किया गया। ताप्ती तट पर सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया जिसमें बैतूल जिला छिंदवाड़ा जिला सिवनी जिला सहित महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नगरी पहुंचे एवं पवित्र नदी ताप्ती में स्नान करके पूर्ण लाभ कमाया। मान्यताओं के अनुसार ऋ षि पंचमी के पावन पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान करना पुण्य फलदाई माना जाता है इसलिए पवित्र नदी में स्नान करके श्रद्धालु पुण्य फल की प्राप्ति करते हैं।


ऋ षि पंचमी पर विशेष रूप से महिलाओं द्वारा पूजन एवं कथा कर सप्त ऋ षियों के दर्शन किए जाते हैं। नगर के ताप्ती सरोवर स्थित सप्त ऋ षि टापू पर इस पावन अवसर पर सप्तर्षियों के दर्शन करने भारी भीड़ उमड़ी तथा सुबह से लेकर शाम तक पवित्र नगरी में श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा। ऋ षि पंचमी पर नगर में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं इसके दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था पुलिस द्वारा की गई वही नगर पालिका द्वारा ताप्ती तट पर व्यवस्थाएं बनाई गई। ताप्ती सरोवर लबला भरा होने से नगर पालिका द्वारा सतर्कता के लिए अनाउंसमेंट कराया जाता रहा ताकि श्रद्धालु पूर्ण सुरक्षा एवं सतर्कता से स्नान ध्यान कर सकें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...