Friday , 23 January 2026
Home बैतूल आस पास Food Poisoning – फूड पायजनिंग के शिकार बच्चों की हुई छुट्टी
बैतूल आस पास

Food Poisoning – फूड पायजनिंग के शिकार बच्चों की हुई छुट्टी

बीती रात्रि में पुलिस ने अस्पताल में कराया था भर्ती

Food Poisoning – बैतूलमध्यान्ह भोजन करने से उल्टी-दस्त का शिकार हुए 33 बच्चों में से 31 को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने भर्ती कराया था। अच्छी बात यह रही कि उपचार के बाद सभी बच्चे सामान्य है और आज सुबह सभी की छुट्टी भी कर दी गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस द्वारा बरती गई सतर्कता से कोई भी अनहोनी होने से टल गई है।

घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि कल रात्रि में केरिया उमरी ग्राम के प्राथमिक स्कूल एवं आंगनवाड़ी के 31 बच्चे फूड पायजनिंग का शिकार होकर भर्ती हुए थे। सभी बच्चों का उपचार किया गया। सभी स्वस्थ्य हो गए और आज सुबह सभी की छुट्टी भी कर दी गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि बच्चों ने मध्यान्ह भोजन का कड़ी चावल खाया था। ऐसी स्थिति बनती है जब दूषित भोजन किया हो या फिर बासा खाना खाया गया हो। फिलहाल सभी बच्चे अपने घर चले गए हैं।

पूरे गांव में मच गया था हडक़म्प | Food Poisoning

बताया जा रहा है कि कल दोपहर 2 से 3 के बीच बच्चों ने मध्यान भोजन किया था। इसके बाद से ही बच्चे एक-एक कर बीमार पडऩे लगे शाम 6 बजे के बाद बच्चों की हालत बिगडऩे पर पूरे गांव में हडक़ंप मच गया था। देर रात तक बच्चो की हालत में सुधार न होने और उल्टी दस्त की शिकायत के बाद प्रशासन ने तीन एंबुलेंस गांव भेजी थी। जहां से बच्चों को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया था। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया था।

टीआई रत्नाकार हिंग्वे ने बताया, मध्यान भोजन में कड़ी और चावल बना था जिसे बच्चों ने दोपहर बाद सेवन किया था। शाम 4 बजे के बाद सभी बच्चों को उल्टियां होने लगी। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। एक साथ इतने अधिक बच्चों के बीमार पडऩे से पूरे गांव में गुस्सा सा माहौल था। सूचना मिलते ही मौके पर आनन-फानन में सारणी पुलिस बल भी पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश देकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिसकर्मी जुटे थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...

Betul news:स्कूल के पीछे पेड़ पर छात्र का शव लटका मिला

क्षेत्र में मचा हड़कंप चोपना। क्षेत्र के शक्तिगढ़ हाई स्कूल के पीछे...