Sunday , 19 April 2026
Home Active Accident News | टाईल्स से भरा छोटा हाथी पलटा, एक की मौत
Activeबैतूल आस पास

Accident News | टाईल्स से भरा छोटा हाथी पलटा, एक की मौत

बंजारी माई के पास घटी घटना

Accident Newsबैतूलबंजारी माई के पास एक छोटा हाथी पलट जाने से एक की मौत हो गई है जबकि एक को मामूली चोट आई है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीर पिता ज्योतिष बरई उम्र 40 वर्ष निवासी हीरापुर चोपना जो मिस्त्री का काम करता था। वह अपने साथी विनोद शाह के साथ छोटा हाथी वाहन से बैतूल आए थे। छोटा हाथी वाहन में टाइल्स भरकर शिवसागर गांव जा रहे थे तभी रास्ते में मंगलवार देर शाम बंजारी माई के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें वाहन सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया जहां पर समीर को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद को इस हादसे में मामूली चोटे आई हैं। फिलहाल मृतक का जिला अस्पताल में बुधवार पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...