Tuesday , 3 February 2026
Home Active Betul News | दानापुर एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुआ यात्री
Activeबैतूल आस पास

Betul News | दानापुर एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुआ यात्री

Betul News | Passenger injured after falling from Danapur Express

आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

Betul Newsआमला | ट्रेन नंबर 12791 दानापुर एक्सप्रेस चलती ट्रेन से एक यात्री का घुडऩखापा रेलवे स्टेशन के पास गिरने का मैसेज मिलने पर आरपीएफ आमला के निरीक्षक हरिमोहन निरंजन, उप निरीक्षक शिवरामसिंह और सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ यादव ने रात्रि में ही तलाश कर घायल यात्री ऋ षि कुमार पिता अजित सिंह चौधरी उम्र 32 वर्ष पता- रोहतास बिहार को घुडऩखापा रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन को रुकबाकर उपचार हेतु आमला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जिसके कारण यात्री की जान बच गई है। घटना 5 अप्रैल मध्य रात्रि की है।

घायल के सहयात्री चन्द्रेश ने बताया कि वह सिकंदरा बाद में मजदूरी गए थे और वापस गांव जाते समय चलती ट्रेन के दरवाजे से गिर गया था परंतु आरपीएफ के अधिकारियों की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण उसके साथी की जान बच गई है। अगर समय पर आरपीएफ के जवानों द्वारा द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसके साथी की जान बचना मुश्किल था। मैं और घायल के परिवार वाले आरपीएफ के अधिकारियों के इस कार्य की सराहना करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...