Sunday , 15 February 2026
Home Active Accident News | अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, माँ घायल
Activeबैतूल आस पास

Accident News | अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, माँ घायल

ग्राम सातनेर के पास की घटना

Accident Newsबैतूल अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार बेटे की जहां मौत हो गई वहीं माँ घायल हो गई है। घायल माँ को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं मृत बेटे का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव कुमार पिता नत्थू सोलंकी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पुसली थाना आठनेर अपनी मां मालती सोलंकी को बाइक से लेकर चिचोली जा रहा था। रास्ते में ग्राम सातनेर के पास चार पहिया वाहन ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार मां- बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना के बाद दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवकुमार सोलंकी को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मां मालती को गंभीर चोट आई थी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वही युवक की मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...