Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Betul news:गरीब कैंसर मरीज और दिव्यांग बच्चों के सहायतार्थ म्यूजिकल नाइट
बैतूल आस पासमध्यप्रदेशमनोरंजन

Betul news:गरीब कैंसर मरीज और दिव्यांग बच्चों के सहायतार्थ म्यूजिकल नाइट

11 जनवरी को देश के प्रसिद्ध गायक-गायिका आएंगे बैतूल

बैतूल। आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले में पिछले लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संस्था संतुलन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा गरीब कैंसर मरीज और दिव्यांग बच्चों के सहायतार्थ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सामाजिक संस्था संतुलन के अध्यक्ष सजल प्रशांत गर्ग ने बताया कि कैंसर की बीमारी जो कि बहुत ही गंभीर होती है और अब इसके मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गरीब मरीजों के इलाज के लिए उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी को लेकर संतुलन समिति ने गरीब कैंसर मरीजों के सहायतार्थ म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया है।


आयोजन समिति के निर्गुण देशमुख ने बताया कि संतुलन समिति के द्वारा गरीब कैंसर मरीजों और दिव्यांग बच्चों की सहायतार्थ 11 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में म्यूजिकल नाइट का आयोजन शाम 7:30 बजे किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। म्यूजिकल नाइट में बैठक व्यवस्था को लेकर भी प्रवेश पास जारी किए गए हैं। इसके तहत चार कैटेगिरी में श्रोताओं को बैठने की व्यवस्था की गई है और इसी कैटेगिरी के तहत प्रवेश गेट भी तय किए गए हैं।


आयोजन समिति के डॉ. विनय चौहान ने बताया कि म्यूजिकल नाइट में देश के प्रसिद्ध ढोलक वादक गिरीश विश्वा आ रहे हैं। इसके अलावा इंडिया गॉट टैलेंट फेम इशिता विश्वकर्मा, इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट, इंडिया आइडिल फेम आशीष कुलकर्णी और इंडियन आइडल फेम सिरीशा भागवतुला के द्वारा म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति दी जाएगी। पांचों कलाकार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। टीवी पर इनको देखा जाता है इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ये कलाकार छाए रहते हैं। म्यूजिकल नाइट को लेकर बैतूल के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। डॉ. चौहान ने बताया कि गिरीश विश्वा ऐसा नाम है जिनके ढोलक वादन की बड़े-बड़े कलाकार सराहना करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...