Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Big breaking:स्कूल बस पलटी,12 बच्चे और दो महिलाएं घायल
Uncategorized

Big breaking:स्कूल बस पलटी,12 बच्चे और दो महिलाएं घायल

निम्मनवाड़ा के पास घटी घटना

बैतूल: जिले में खेड़ी कोर्ट और निमनवाड़ा गांव के बीच शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक दर्दनाक घटना घटी। साईंखेड़ा के निजी प्रगति स्कूल की बस जो 30 से 40 बच्चों को स्कूल से उनके घर छोड़ने जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में 12 बच्चे और दो महिलाएं घायल हुई है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि बस दो बार पलटी खाते हुए अंत में सीधी हो गई। इस दुर्घटना में 12 बच्चे और दो महिलाएं घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  कांच तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया।बैतूल जिले में खेड़ी कोर्ट और निमनवाड़ा गांव के बीच शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक दर्दनाक घटना घटी।

कोतवाली टीआई रविकांत डेहरिया ने बताया कि स्कूल बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी और उसका एक्सीडेंट हो गया जिसमें 12 बच्चे और दो महिलाएं घायल हो गई घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया है बस चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

ग्रामीण संजय सोनारे ने बताया कि बस अनबैलेंस हुई और दो बार पलटी खाई घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और बस के कांच छोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...