Sunday , 3 May 2026
Home Uncategorized Arrested: वन विभाग ने पकड़ा 2.70 लाख का सागौन
Uncategorized

Arrested: वन विभाग ने पकड़ा 2.70 लाख का सागौन

वन विभाग ने पकड़ा 2.70

अवैध फर्नीचर कारखाना सील, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Arrested: बैतूल। वन विभाग ने अवैध फर्नीचर कारखाने पर छापामार कार्यवाही कर उसे सील कर दिया है। वहीं टीम ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.70 लाख रुपए की अवैध सागौन बरामद की है। मामला जिले के सांवलीगढ़ रेंज के भुर्भुर गांव का है।


26नग लडक़ी, 2 कटर जब्त


मुख्य वन संरक्षक बासु कन्नौजिया और पश्चिम बैतूल वन मंडल के डीएफओ वरुण यादव के निर्देशन में की गई कार्रवाई में 2 क्यूबिक मीटर से ज्यादा सागौन बरामद की गई। टीम ने 8 सागौन के लकड़ी और 48 चिरान समेत कुल 56 नग लकड़ी के साथ 2 कटर मशीनें भी जब्त कीं।


चार आरोपी गिरफ्तार


छापेमारी के दौरान चार आरोपियों- मुन्नालाल, सहबलाल, कुंदन और सुंदरलाल को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वन विभाग की टीम ने उन पेड़ों की भी पहचान कर ली है, जिन्हें काटा गया था। सावलीगढ़ के रेंजर इंचार्ज अक्षत जैन के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पश्चिम बैतूल वनमंडल प्रशासन ने बताया कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...