Thursday , 22 January 2026
Home Uncategorized Corridor: वाहन से टकराए चीतल की मौत
Uncategorized

Corridor: वाहन से टकराए चीतल की मौत

वाहन से टकराए

निशाना के पास टाइगर कॉरिडोर में घटी घटना

Corridor: बैतूल। वाहन से टकराकर एक चीतल की मौत हो गई है। यह घटना बैतूल-भोपाल हाईवे पर निशाना डेम के पास घटित हुई है। छोटी माई मंदिर के पास यह क्षेत्र टाइगर कॉरिडोर का हिस्सा है, जहां वन्य प्राणियों की नियमित आवाजाही होती है।


मौके पर पहुंचे रेंज इंचार्ज


वन विभाग के डीएफओ विजयनंतम टीआर ने बताया कि मृत पाए गए स्पॉटेड डियर (चीतल) के मुंह पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वन विभाग की टीम ने शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। बैतूल रेंज इंचार्ज विनोद जाखड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की पुष्टि की।


ओव्हरब्रिज की मांग


यह घटना उत्तर वन मंडल के क्षेत्र में हुई, जो एक संवेदनशील टाइगर कॉरिडोर है। इससे पहले वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर दायर एक याचिका के बाद यहां हाईवे निर्माण कार्य को रोकना पड़ा था। याचिकाकर्ता ने इस क्षेत्र को प्रोटेक्टेड एरिया बताते हुए वन्य प्राणियों के सुरक्षित आवागमन के लिए ओवरब्रिज की मांग की थी, जैसा कि वन्यजीव अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों में होता है। सरकार ने इस मांग को स्वीकार करते हुए ओवरब्रिज निर्माण के लिए बजट भी आवंटित कर दिया है। शेड्यूल 2 में संरक्षित चीतल की इस दुर्घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ओवरब्रिज की आवश्यकता को एक बार फिर रेखांकित किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगा बंगाल–असम का स्वाद, जानिए खास फूड मेन्यू

Food Menu: डिजिटल डेस्क। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का...

Republic Day 2026: 77वां या 78वां? जानिए गणतंत्र दिवस की सही गिनती का लॉजिक

नई दिल्ली। देश में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र...

Decisions: नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पहले ही दिन किए बड़े राजनीतिक फैसले

Decisions: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Confirmed ticket: वंदे भारत स्लीपर में खत्म हुआ VIP कोटा, सिर्फ कंफर्म टिकट पर होगी यात्रा

Confirmed ticket:: कोलकाता। हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच शुरू हुई देश...