Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Jubilee: धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
Uncategorized

Jubilee: धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी

मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

Jubilee: बैतूल। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के शिवाजी चौक पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर सुबह से ही माल्यार्पण का कार्यक्रम शुरू हो गया था। क्षत्रिय लोन्हारी कुंबी समाज संगठन बैतूल के द्वारा छत्रपति शिवाजी ओपन आडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विशेष रूप से बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र देशमुख, पार्षद श्रीमती वर्षा बारस्कर, संगठन के अध्यक्ष दिनेश महस्की, प्रवीण ठाकरे, रमेश ठाकरे, मुन्ना मानकर, उत्तम गायकवाड़, नरेश फाटे, पार्षद वरूण धोटे, डॉ. प्रताप देशमुख सहित अतिथियों के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में रामशंकर साबले, राजा वागद्रे, नीरज गलफट, सुनील पांसे, नवीन वागद्रे, सहदेव मानकर, तरूण ठाकरे, राज कारे, बीआर कुबड़े, हर्षवर्धन धोटे सहित बड़ी संख्या में लोन्हारी कुंंबी समाज के सदस्यगण मौजूद थे।


महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा


छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर लोन्हारी कुंबी समाज की महिलाओं ने शोभायात्रा निकालकर जयंती पर्व को और अधिक उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा शिवाजी की झांकी भी बनाई गई थी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली जो कि आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में महिलाओं द्वारा सिर पर साफा बांधकर चल रही थी। कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थित नजर आई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Multibagger Stock: 5 साल में 1 लाख बना करीब 1 करोड़: लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी बना मल्टीबैगर स्टॉक

लगभग 10,800% का रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, रिटेल निवेशकों की...

Pharmaceutical industry: मध्यपूर्व युद्ध का असर दवा उद्योग पर, दवाओं की कीमत बढ़ाने की मांग

कच्चे माल और परिवहन लागत में भारी बढ़ोतरी, दवा कंपनियों ने सरकार...

Server down: मध्यप्रदेश में एलपीजी संकट: सर्वर डाउन से ऑनलाइन बुकिंग बंद, 7–8 दिन की वेटिंग

भोपाल समेत कई शहरों में गैस एजेंसियों पर भीड़, होटल-रेस्टॉरेंट में खत्म...