Saturday , 21 March 2026
Home Uncategorized Procession: बाबा महाकाल की हाथी पर निकली बारात
Uncategorized

Procession: बाबा महाकाल की हाथी पर निकली बारात

बाबा महाकाल की हाथी पर निकली बारात

महाशिवरात्रि पर आदिवासी नृत्य और झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Procession: बैतूल। बाबा महाकाल की महाशिवरात्रि पर भव्य बारात हाथी पर सवार होकर निकली। इस दौरान आदिवासी नृत्य और झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर थाना महाकाल चौक कोठी बाजार स्थित शिवालय में ऐतिहासिक शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बाबा महाकाल दूल्हे के रूप में ओरछा से आई मादा हाथी शीतला पर विराजमान हुए। बारात की शुरुआत महाकाल मंदिर से हुई। बारात चंडी दरबार, भगत चौक, मेघनाद चौक, अखाड़ा चौक और लल्ली चौक से होते हुए मरही माता मंदिर तक पहुंची। फिर वापस महाकाल मंदिर पर आकर समाप्त हुई।


आदिवासी नृत्य दल ने दी प्रस्तुति


बारात में कई आकर्षक दृश्य देखने को मिले। आदिवासी नृत्य दल की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। छोटे बच्चों ने लाठी कला का प्रदर्शन किया और विभिन्न कलाबाजियां दिखाईं। भजन मंडलियों की मधुर आवाज और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में जगह-जगह भंडारे लगाए। प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। विभिन्न आकर्षक झांकियों ने भी इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Factionalism: कांग्रेस में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति

नियुक्तियों में फिर नजर आई गुटबाजी Factionalism: बैतूल। लंबे समय से देश...

Death: दीवार गिरने से महिला की मौत

निर्माण गुणवत्ता और लापरवाही पर उठे सवाल Death: खेड़ी सांवलीगढ़। विकासखंड बैतूल...

Global Power: भारत की फार्मा इंडस्ट्री बनी वैश्विक ताकत

उत्पादन में दुनिया में तीसरा स्थान, 2030 तक 130 अरब डॉलर का...

Raging fire: खड़ी बाइक में लगी भीषण आग, धमाके के साथ जलकर खाक

कालापाठा इलाके में हड़कंप, तीसरी बार में भड़की तेज आग Raging fire:...