Tuesday , 24 March 2026
Home Uncategorized Display: खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Uncategorized

Display: खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

खाली बर्तन लेकर महिलाओं

जलसंकट गहराने से लोगों को नहीं मिल पा रहा पानी

Display: आठनेर। गर्मी की शुरुआत होने के पहले ही पानी को लेकर आठनेर-नगर में हल्ला बोल हो गया। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 के दर्जनों महिला पुरूषों ने मुलताई आठनेर मेन रोड पर सुबह 9 बजे खाली बर्तन लेकर नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पानी के लिए जमकर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की वार्ड वासियों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा नगर में करोड़ों रुपए से नल-जल योजना अंतर्गत पाइपलाइन का कार्य किया गया परन्तु इसके बावजूद एक महा से वार्ड वासीयों को पानी नही मिल रहा है। ऐसे में वार्डवासियों को महंगा पानी खरीदकर उपयोग करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि नगर परिषद वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद समस्या हल नहीं की गई।
मजबूरन हमें आज खाली बर्तन लेकर रोड़ पर बैठ कर समस्या हल की मांग करनी पड़ी वहीं मामले को देख नगर परिषद अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मौके पर पहुंचकर वार्डवासियों को समझा इस दी गई और आश्वासन दिया गया की जल्द ही निराकरण किया जाएगा। वहीं वार्डवासियों ने मौजूद जिम्मेदारों को अल्टीमेट देते हुए कहा कि अगर समय रहते समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो जनता द्वारा उग्र आंदोलन प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी नगर परिषद की होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Update: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: उज्जैन–ग्वालियर में तापमान गिरा, 26–27 मार्च को फिर आंधी-बारिश के आसार

Update: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों—उज्जैन, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग—में सोमवार को...

Update: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: उज्जैन–ग्वालियर में तापमान गिरा, 26–27 मार्च को फिर आंधी-बारिश के आसार

Update: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों—उज्जैन, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग—में सोमवार को...

Major Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: DA 58% हुआ, युवाओं के लिए नई योजना और AI मिशन शुरू

Major Decisions:: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट...

Relief: होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़े एलपीजी से लदे दो भारतीय जहाज

सप्लाई में राहत की उम्मीद Relief: नई दिल्ली। एलपीजी की सप्लाई को...