Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Proud: नंदिनी हिरानी बनी डॉक्टर
Uncategorized

Proud: नंदिनी हिरानी बनी डॉक्टर

नंदिनी हिरानी बनी

मेहनत से मुकाम हासिल कर पूरे सिंधी समाज को किया गौरवान्वित

Proud: बैतूल। होनहार छात्रा नंदिनी धीरज हिरानी ने एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर की डिग्री हासिल कर ली है। उनकी इस सफलता पर परिवार और समाज में हर्ष का माहौल है। नंदिनी ने अपने संघर्ष और मेहनत से यह मुकाम हासिल कर पूरे सिंधी समाज को गौरवान्वित किया है।


बचपन से ही थी डॉक्टर बनने की चाहत


नंदिनी सिंधी समाज के अध्यक्ष नरेंद्र हिरानी के वरिष्ठ भ्राता एवं पिंजामल ऐशीमल के संचालक नवल किशोर हिरानी की पोती हैं। उनके पिता धीरज हिरानी युवा व्यवसायी और समाजसेवक हैं। परिजनों के अनुसार नंदिनी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और उसने डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम किया।


शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं


नंदिनी की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित समाज के गणमान्यजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि वे एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी। नंदिनी की सफलता से सिंधी समाज और परिजनों में जश्न और हर्ष का माहौल बना हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...