Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Discussion: चर्चा चौराहे की….महिला डॉक्टर ने की सिविल सर्जन की शिकायत
Uncategorized

Discussion: चर्चा चौराहे की….महिला डॉक्टर ने की सिविल सर्जन की शिकायत

चर्चा चौराहे की….महिला डॉक्टर ने

Discussion: बैतूल। जिले के प्रभारी मंंत्री दो दिवसीय दौरे पर बैतूल आए हुए हैं। उनके प्रोटोकाल को लेकर तैयार किए गए कारकेट में महिला डॉक्टर की ड्यूटी लगाने का मामला तूल पकड़ गया है। चर्चा है कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला डॉक्टर ने कारकेट में ड्यूटी लगाई जाने को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को शिकायत की है कि उनकी ड्यूटी नियम विरूद्ध तरीके से लगाई गई है। महिला डॉक्टर ने सिविल सर्जन पर और भी कुछ आरोप लगाए हैं। प्रत्यक्षदर्शी जो सुन रहे थे उनके अनुसार ड्यूटी को लेकर सिविल सर्जन के द्वारा कुछ आपत्तिजनक शब्दों का उल्लेख शिकायत में किया गया है। महिला डॉक्टर की इस शिकायत को प्रभारी मंत्री ने गंभीरता से लिया और बैतूल कलेक्टर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। वहीं यह भी चर्चा है कि प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने महिला डॉक्टर को कार्यालय बुलाया है और उनके द्वारा की गई शिकायत की विस्तृत जानकारी ली जाएगी। अब देखना यह है कि महिला डॉक्टर के आरोप सही है या गलत? और अगर सही है तो क्या कार्यवाही की जाती है?

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...