Tuesday , 3 March 2026
Home Uncategorized Procession: राधाकृष्ण मंदिर में होगा सुंदरकांड
Uncategorized

Procession: राधाकृष्ण मंदिर में होगा सुंदरकांड

राधाकृष्ण मंदिर

हनुमान जी की झांकी के साथ निकलेगी शोभायात्रा

Procession: बैतूल। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। इसी कड़ी में शहर के प्राचीनतम श्री राधाकृष्ण मंदिर बैतूल गंज में भी अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे। जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिर को आकर्षक रूप में सजाया भी जा रहा है।
मंदिर समिति से जुड़े अशोक दीक्षित ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राधाकृष्ण मंदिर बैतूल गंज में प्रात: 8 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है। जिसमें भजन गायक सुदामा यादव द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसके बाद दोपहर 12 बजे हनुमान जी की आरती के पश्चात् प्रसादी वितरण किया जाएगा। वहीं शाम 5 बजे जय हनुमान व्यायाम शाला के साथ हनुमान जी की झांकियों वाली शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी जो गंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करेगी। श्री दीक्षित ने सभी धर्मावलंबियों से हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन में शामिल होकर पुण्यलाभ लेने की अपील की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Heat wave: मध्य प्रदेश में अप्रैल–मई में चलेगी लू

मार्च में पारा बढ़ेगा, लेकिन हीट वेव का अलर्ट नहीं, होली पर...

Avoidance of colors: होली में केमिकल रंगों से बचाव: पहले करें तैयारी, फिर खेलें सुरक्षित रंग

त्वचा, बाल और आंखों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों की सलाह, अस्पताल...

Illegal mining: तीसरी लाइन निर्माण के बीच शासकीय नाला पर अवैध खनन का आरोप

घोड़ाडोंगरी में रेलवे ठेकेदार के खिलाफ जांच, तहसील न्यायालय में पेश हुआ...

Tax free: ‘शतक’ फिल्म मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा, राष्ट्रसेवा के संदेश वाली फिल्म...