Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Loss: रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों में लगी आग, सिग्नल सिस्टम को नुकसान
Uncategorized

Loss: रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों में लगी आग, सिग्नल सिस्टम को नुकसान

रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों में लगी आग,

Loss: विदिशा: मंगलवार रात विदिशा से भोपाल की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर स्थित सोठिया अंडरब्रिज के पास झाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिससे रेलवे ट्रैक के आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।

रामद्वारा निवासी आदर्श तिवारी ने बताया कि दूर से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पटरी पर ही आग लगी है। वे अपने साथियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आरपीएफ जवानों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहायता की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के चलते रेलवे के सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है। एहतियातन, भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों को तीसरी के बजाय दूसरी पटरी से निकाला जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, भोपाल से आने वाली ट्रेनों का आवागमन फिलहाल सामान्य है। घटनास्थल की स्थिति ऐसी थी कि दमकल वाहन वहां तक नहीं पहुंच सके, जिससे आग बुझाने में समय लगा। आग कैसे लगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अनुमान है कि सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैली। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...