Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized New feature: ड्यूटी पर मोबाइल से दूर लोको पायलट से अब इमरजेंसी में ऐसे होगा संपर्क
Uncategorized

New feature: ड्यूटी पर मोबाइल से दूर लोको पायलट से अब इमरजेंसी में ऐसे होगा संपर्क

ड्यूटी पर मोबाइल से दूर लोको पायलट से

रेलवे की नई सुविधा शुरू

New feature:भोपाल | भारतीय रेलवे ने अपने लोको पायलट और रनिंग स्टाफ के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की पहल की है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन प्रतिबंधित होने के कारण अब तक कई बार आपातकालीन स्थिति में परिजनों से संपर्क नहीं हो पाता था। इस समस्या को दूर करते हुए रेलवे ने एक विशेष इमरजेंसी संपर्क सुविधा शुरू की है।

भोपाल मंडल में शुरू हुई सुविधा

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू की गई है। इसके तहत परिवारजन अब इमरजेंसी स्थिति में एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 07552470031 पर कॉल कर संदेश छोड़ सकते हैं। यह संदेश रेलवे कंट्रोल रूम को मिलेगा, जो वॉकी-टॉकी के माध्यम से संबंधित लोको पायलट या रनिंग स्टाफ तक सूचना पहुंचाएगा।

सुनिश्चित होगा सही व्यक्ति तक संदेश

रेलवे ने इस प्रक्रिया को इस प्रकार डिज़ाइन किया है कि रनिंग स्टाफ की ड्यूटी और वर्तमान लोकेशन से जुड़े डेटा की सहायता से सटीक और समय पर सूचना का आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जा सके। कंट्रोल ऑफिस में दर्ज कॉल के आधार पर स्टेशन मास्टर या कंट्रोल अधिकारी संदेश को ट्रेन के अगले पड़ाव या ब्रेक प्वाइंट पर लोको पायलट तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचाएंगे।

हर जोन में होगी सुविधा

रेलवे का लक्ष्य है कि हर जोन और मंडल स्तर पर इस तरह की इमरजेंसी हेल्पलाइन सुविधा को लागू किया जाए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह न केवल परिवारों को राहत देगा, बल्कि कर्मचारी भी मानसिक रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे, जिससे ड्यूटी के दौरान उनका ध्यान और दक्षता भी बेहतर हो सकेगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...