Monday , 4 May 2026
Home Uncategorized Accident: पिकअप-ट्रैक्टर को टक्कर मारकर प्रतीक्षालय में घुसा ट्राला
Uncategorized

Accident: पिकअप-ट्रैक्टर को टक्कर मारकर प्रतीक्षालय में घुसा ट्राला

पिकअप-ट्रैक्टर को टक्कर मारकर

मौके पर ट्रक ड्राइवर की मौत तीन गंभीर रूप से घायल



Accident: चिचोली। बैतूल- इंदौर नेशनल हाईवे के चिरापाटला बन्नू ढ़ाना जोड़ पर दोपहर के दौरान इंदौर की तरफ कोयला लेकर जा रहा ट्राला अनियंत्रित होकर मार्ग के साइड में खड़े ट्रैक्टर पिकअप मोटरसाइकिल एवं हाईवे के साइड बने यात्री प्रतीक्षालय से जा टकराया। इस भीषण हादसे मे कोयला से भरे ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई !वही मोटर साइकिल सवार तीन ग्रामीण भीषण हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना 3:30 के आसपास की बताई जा रही है। चिचोली से इंदौर की तरफ कोयला भरकर जा रहा ट्राले को बन्नू उठाना चिरापाटला स्कूल जोड़ के निकट पीछे से आ रहे ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते कोयले से भरा ट्राला और नियंत्रित होकर मार्ग के साइड में खड़ी पिकअप ट्रैक्टर मोटरसाइकिल एवं यात्री प्रतिक्षालय से सीधे जा भिड़ा। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर ने ट्राली में ही दम तोड़ दिया देर शाम 7:00 बजे के आसपास चिचोली थाना पुलिस में ड्राइवर के शव को बड़ी मुश्किल से निकला। शेष तीन गंभीर रूप से ग्रामीणों को चिचोली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद बैतूल रेफर कर दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...